दुनिया मैं ऐसी जगह जहां आप सीटी नहीं बजा सकते ????
सीटी बजाने को अक्क्सर सही आचरण नहीं माना जाता। हमारे देश मैं सीटी बजाने का यह चलन तो सिनेमा मैं भी चला है ,लेकिन फिर भी इसे अच्छे नज़रिये से नहीं देखा जाता। यह बात सिर्फ हमारे यहां की नहीं बल्कि अन्य जगहों पर भी लागू होती है। ऐसा ही एक देश है रूस जहां के लोग सीटी बजाना न ही पसंद करते हैं और न ही दूसरों को बजाने देते हैं। इतना ही नहीं इससे सम्बंधित कड़ा नियम भी है। जिसका रूस के नागरिक पालन करते हैं।
वैसे तो कई अन्धविश्वास हैं जिसे रूसी लोग मानते हैं और उनका पालन पालन करते हैं।,लेकिन धन संबंधी कोई भी परम्परा हो या अंधविस्वास तो उसे मानना उनके लिए जरूरी होता है। वहां घरों के अंदर सीटी बजाना निषेध माना जाता है। अगर आप कभी रूसी दोस्त के बीच हों और गलती से सीटी बजा दें तो वह फौरन आपको टोक देंगे। रूसियों की नज़र मैं इसे गलत इसलिए माना जाता है। क्योंकि वह कहते हैं इससे भाग्य रूठ जाता है या भाग्य भविष्य मैं आपका साथ नहीं देगा। बहीं कुछ ;लोग इससे अपमान की नज़र से भी जोड़कर देखते हैं। रूसी बुजुर्ग इसके पीछे एक और तर्क देते हैं की सीटी घरों के अंदर बजाने से न सिर्फ भाग्य आपसे रूठता है बल्कि आपकी व्यावसायिक और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।
फिजूलखर्च बढ़ता है और आमंदनी भी कम होती है, रूस के लोग मानते हैं की पैसा मेंहनत से कमाया जाता है इसलिए ऐसा कोई भी काम करने से वे लोग बचते हैं। एक काम को न करने की चाहे हज़ार वजह हों लेकिन ऐसी चीज़ों को वहां न करने के वहां सख्त नियम हैं। जो काम वे लोग नहीं करते हैं वह काम अपने यहां आये हुए मेहमानों को भी नहीं करने देते हैं। इस लिए जब कभी रूसी दोस्त के यहां जायें तो इन बातों का ध्यान रखें।
हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें = https://www.facebook.com/facttalk1/
No comments:
Post a Comment